प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है. प्रार्थनी लालती देवी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई. हंडिया थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है. पुलिस आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. यह कार्रवाई हंडिया थाना क्षेत्र के बन पुरवा (सराइपीठा) गांव में सुशील कुमार (35 वर्ष) नामक एक युवक का शव उसके टीन शेड में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने के बाद की गई है.
तथ्यों के आधार पर कार्रवाई
डिया थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विभिन्न आरोपों की जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामले के सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
नामजद आरोपी
इस मामले में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद के अलावा बिरहा गायिका सुमित्रा नंदनी, अमित गौतम (नंदनी का भाई), गौरी (पुत्री ननकू गौतम) और संजय गौतम (गौरी के जीजा) को नामजद किया गया है. इस घटना से करीब 22 दिन पहले मृतक के छोटे भाई की लाश भी इसी तरह संदिग्ध हालत में मिली थी, जिसके बाद इस घटना को लेकर परिजनों ने काफी हंगामा किया.
सुशील कुमार की हुई थी संदिग्ध मौत
मृतक सुशील कुमार का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मिला था. मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर विधायक और अन्य आरोपियों पर हत्या की साजिश का सीधा आरोप लगाया
