गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिनदहाड़े बोलेरो सवार बदमाशों ने एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया. लेकिन गोरखपुर पुलिस की मुस्तैदी से महज 45 मिनट के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले बच्चे की मां को टक्कर मारी और फिर बच्चे को उठाकर फरार हो गए.
जानिए कहां की है ये घटना?
ये घटना गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला सुमन यादव अपने मासूम बेटे अयांश को उसके बड़े भाई के साथ दवा दिलाकर बाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिनदहाड़े बोलेरो सवार बदमाशों ने एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया. जार से लौट रही थी. तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह बच्चों के साथ सड़क पर गिर गई. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने मासूम अयांश को उठाया और बोलेरो में डालकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस हरकत में आई. एसपी साउथ,सीओ बांसगांव और गगहा पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी.
कुछ मिनटों में पुलिस ने मासूम को बचाया
सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया. खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाश बच्चे और गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने महज 45 मिनट के भीतर मासूम अयांश को सकुशल बरामद कर लिया. हादसे में बच्चे के सिर पर चोट आई थी, जिसका तत्काल इलाज कराया गया. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद मां सुमन ने उसे सीने से लगाकर भावुक होकर रो पड़ी. पीड़ित मां सुमन यादव ने बताया कि मेरा बच्चा मिल गया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी जी और गोरखपुर पुलिस का धन्यवाद करती हूं. वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
क्या कह रही पुलिस…
पुलिस का दावा है कि बोलेरो चालक और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है.
