उत्तर प्रदेश के हरदोई में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने एक किशोरी को बुरी तरह से पीटा, जिसके बाद उसके नाजुक अंगों को अपने मुंह से काट डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

एकतरफा प्यार में पगलाया युवक
उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक एकतरफा प्यार के चलते एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की किशोरी अपनी चाचा की शादी समारोह से घर पर वापस जा रही थी. इसी दौरान गांव में रहने वाले एक एकतरफा आशिक ने उसे जबरन खींच लिया. आरोप है कि एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले किशोरी को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा और उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया.
किशोरी को छोड़ फरार हुआ युवक
जानकारी के मुताबिक जब युवती ने इन हरकतों का विरोध किया तो युवक ने उसके नाजुक अंगों को अपने मुंह से बुरी तरह काट लिया. जिसके बाद युवक उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया. इस घटना के बाद युवती किसी तरह के अपने घर पर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया.
सभी लोग थे शादी में मौजूद
यह पूरी घटना हरदोई के बेनीगंज कोतवाली के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के साथ अपने चाची की शादी समरोह के कार्यक्रमों में गई थी. जब परिवार के लोग समारोह में मौजूद थे, तो किशोरी की मां ने उसे घर भेज दिया और बच्चों को देखने को कहा. जब किशोरी देर रात घर जा रही थी, तो गांव के अतुल नाम के युवक ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गया.
काफी समय से बना रहा था दबाव
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी के ऊपर काफी समय से बात करने और शादी करने का दबाव बना रहा था. किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके नाजुक अंगों को मुंह से काट डाला. जिसके बाद किशोरी बेहोश हो गई. इस मामले में मेडिकल जांच कराने पर शरीर में 6 जगहों पर चोटों जिक्र किया गया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई टीमें लगाकर आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले में मेडिकल के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘ना’ सुनते ही आगबबूला हुआ व्यक्ति! महिला और उसके परिवार पर किया एसिड अटैक; पति और बच्चे भी झुलसे
