होली हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में से एक हैं. 4 मार्च को इस साल होली का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि हर साल की तरह साल भी कई जगहों पर होली को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. ऐसे में अलीगढ़ पुलिस प्रशासन ने भी शांति को बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, अब्दुल करीम चौराहें के पास में मौजूद मस्जिद हलवाईयान को होली से पहले पूरी तरीके से ढक दिया गया है. मस्जिद को त्रिपाल से इसलिए ढ़का गया है ताकि कोई भी बदमाश या हुड़दंगी किसी भी तरीके की गंदगी या कलर न फेंक पाएं.
शांति बनाए रखने के लिए कई सालों ले की जा रही परंपरा
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि ये परंपरा कई सालों से चली जा रही है. करीब 6 से 7 साल से प्रशासन की मदद से मस्जिद को त्रिपाल से ढका जाता है. लोगों का कहना है कि मस्जिद को ढकने के पीछे सिर्फ एक ही कारण है. यह कारण शहर में अमन और शांति को कायम रखना है. होली के दिन चौराहे पर लोगों की काफी बड़ी भीड़ हुरियारे में इकट्ठे होकर होली का त्यौहार मनाती है. इसी उत्साह को मनाए रखने और मस्जिद तक इसका रंग न पहुंच पाए. इसी कारण से इस परंपरा को बरकरार रखा गया है.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
रंग में भंग न होने देने की वजह से प्रशासन भी पूरी तरीके से अलर्ट मोड़ पर है. सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही इलाके में पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गई है. संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी की जा रही है.
