Kaaba Kiswa Epstein files: मक्का दुनियाभर के मुस्लमानों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है. बता दें कि यह जगह सउदी में स्थित है. हालांकि, यह जगह लोगों के बीच अभी काफी चर्चें और विवादों में घिरी हुई है. दरअसल, मक्का में काबा है. जो मुस्लमानों के लिए काफी पवित्र और शुद्ध जगह माना जाता है.
काबा को काले रंग के कपड़े सें ढका जाता है. इस काले रंग के कपड़े को किस्वा या गिलाफ-ए-काबा कहा जाता है. जानकारी के अनुसार इस किस्वा को हर साल बदल नया लगाया जाता है.
बता दें कि किस्वा को इस्लामिक कैलेंडर के नए साल के दिन पर बदला जाता है. नए साल के दिन पर मुहर्रम होता है. मुस्लामानों की आस्था से जुड़ा किस्वा को 120 किलो सोना, 100 किलो चांदी और 700 ग्राम शुद्ध रेशम के धागों से तैयार किया जाता है.
क्यों आई विवादों में
एपस्टीन फाइल्स इस समय में सबसे ज्यादा विवादित है. इसमें आए दिन नए फाइल के अपलोड होने पर कई बड़े नेता, सेलिब्रिटी और व्यापारी के नाम देखने को मिल रहे हैं. अब अगर आप सोच रहे हैं कि क्यों हम आपको इन दोनों के बारे में बता रहे हैं और कैसे ये दोनों इस समय विवादों में हैं. तो बता दें कि जानकारी के अनुसार किस्वा का कुछ टुकड़ा जेफरी एपस्टीन को भेजा गया था. हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि इसको किसी को दिया नहीं जाता है. इन टुकड़ों को केवल इस्लामिक संस्था को दिया जाता है या इस्लामिक मेहमानों को गिफ्ट के रूप में दिया जाता है.
मुस्लामानों की आस्था से जुड़ा आखिर कैसे पहुंचा वहां तक
दरअसल, यह कपड़ा लाखों मुस्लामानों द्वारा छुआ गया है. ये उनकी आस्था और दुआओं की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है. इसी बात को लेकर अल-अहमदी ने कहा कि ऐसी अपवित्र और अपराध वाली जगह पर इतनी पवित्र वस्तु कैसे गई है. ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. यह विश्व के मुस्लामानों के लिए चिंता का विशष बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: Weekly horoscope: मेष से लेकर मीन, जानें किस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली है धन वर्षा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
