हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही अलर्ट मोड में आ गईं.

हैदराबाद में विमान को बम की धमकी
हैदराबाद में एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. आपको बता दें कि इसी एयरपोर्ट पर लाखों रुपए की विदेशी मुद्रा को भी जब्त किया गया है. इन दोनों घटनाओं के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो गई है.
लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट को मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से शमशाबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH 754 V) में बम होने की खबर मिली, जिससे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एयरलाइंस ने कस्टमर सपोर्ट को एक ई-मेल भेजकर इसके बारे में जानकारी दी थी. ई-मेल में दावा किया गया था कि विमान में बम रखा हुआ है. ई-मेल के जरिए दी गई धमकी में लिखा था कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही विमान को बम से उड़ा दिया जाएगा.
प्लेन की हो रही जांच
धमकी भरे ई-मेल के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही अलर्ट हो गईं. विमान के लैंड होते ही उसे सुरक्षित स्थान आइसोलेशन बे में ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर उसकी जांच शुरू की गई. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है. जांच अधिकारी प्लेन के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं, जिससे किसी भी खतरे की पुष्टि की जा सके.
यह भी पढ़ें- HC on Contempt: “जज अपना बचाव नहीं कर सकते…” दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेताओं को क्यों सुनाई खरी-खोटी?
