पंजाब में मंगलवार रात 2 जगहों पर धमाके हुए हैं. पहला धमाका जालंधर में हुआ और दूसरा धमाका अमृतसर के खासा इलाके में हुआ है. अब इन धमाकों के ऊपर राजनीति भी शुरू हो गई है.

पंजाब में 2 जगहों पर धमाका
पंजाब में मंगलवार की रात 2 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए हैं. पंजाब में पहला धमाका जालंधर में BSF के मुख्यालय के बाहर हुआ और उसके कुछ घंटों बाद दूसरा धमाका अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप से पास हुआ है. आपको बता दें कि पंजाब में इन धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. अब इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अजीबोगरीब बयान दिया है.
‘हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं’
मीडिया से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते है. इसमें कौन सी नई बात है. घबराइए मत. देश में ये कोई नई बात नहीं है और ऐसे धमाके होते रहते हैं. पंजाब में हुए धमाकों के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. धमाकों को लेकर विपक्षी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी के ऊपर निशाना साधा है. कई नेताओं में इन धमाकों को लेकर बयानबाजी की है.
पंजाब की सुरक्षा पूरी तरह फेल
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य सरकार अपने विधायकों को राष्ट्रपति के सामने परेड कराने में लगी है, वहीं केंद्र सरकार भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है. इसी के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह के फेल हो गई है.
कहां और कब हुए धमाके?
आपको बता दें कि 5 मई को रात 8 बजे जालंधर जिले में BSF के मुख्यालय पास एक स्कूटी में आग लग गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. बताया जा रहा है कि स्कूटी BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी थी जिसमें जोरदार धमाका हुआ. वहीं इसी के बाद अमृतसर के खासा में भी सेना छावनी क्षेत्र के पास दूसरा धमाका हुआ. हालांकि इस धमाके में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें- लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत? IRCTC घोटाला केस में 22 मई को फैसला
