बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 22 मई को फैसला सुनाएगा. यह मामला लालू यादव और उनके खिलाफ दर्ज है.

लालू यादव की बढ़ सकती मुश्किलें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ चल रहे IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपों को तय करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में अब 22 मई को अपना फैसला सुनाने जा रहा है. राउज एवेन्यू कोर्ट 22 मई को इस मामले में फैसला सुनाएगा.
इन लोगों के खिलाफ है मामला
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने RJD सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और बाकी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आपको बता दें कि 5 जनवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को नोटिस जारी किया था.
लालू यादव दायर की थी याचिका
लालू यादव की याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया था, लालू यादव ने अपनी याचिका में IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती दी है. जिसके बाद इस मामले में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने CBI से जवाब मांगा है. अब इस मामले में 22 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है, जिसके लेकर लालू यादव और यह मामला फिर से एक बार चर्चा में आ गया है.
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि साल 2004 से साल 2009 तक लालू यादव रेल मंत्री थे. इस दौरान केंद्र में UPA-1 सरकार थी. लालू यादव के ऊपर CBI ने आरोप लगाया है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के अलग-अलग जोन में ग्रुप ‘D’ पोस्ट पर लोगों को नौकरी देने के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ट्रांसफर करवाई थी और आर्थिक फायदा उठाया था.
यह भी पढ़ें- सड़क पर बिखरी जिंदगियां! छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा; 4 की मौत 7 घायल
