NTA JEE Result date: JEE के छात्रों को अपने रिजल्ट का काफी बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि JEE मेन में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही JEE Advanced में बैठने दिया जाता है. दरअसल, IIT में एडमिशन के लिए इन दोनों परीक्षाओं को पास करना काफी जरूरी होता है. इसी कारण से हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा को कई उम्मीदों और सालों की मेहनत करने के बाद में देते हैं.
कब जारी होगा रिजल्ट
जानकारी के अनुसार NTA जल्द ही JEE मेन के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है. 12 फरवरी 2026 तक इसके रिजल्ट को साइट पर जारी किया जा सकता है. बता दें कि इस साल लाखों के संख्या में लोगों ने एग्जाम दिया था. करीब 13 लाख बच्चे इसमें शामिल थे. हालांकि, इनमें से केवल 2.5 लाख बच्चों को ही JEE Advance के लिए चुना जाएगा.
कैसे कर सकते हैं डॉउनलोड
NTA द्वारा यह रिजल्ट jeemain.nta.nic.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जैसे ही रिजल्ट निकले आपको इस लिंक पर जाना है और View JEE Main 2026 Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. इन चरण को पूरा करने के बाद आपसे application number और password पूछा जाएगा. आपको दोनों को सही भरना है. जैसे ही आप दोनों को उसमें डालेंगे. आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखा जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह उसे डॉउनलोड करने के साथ-साथ उसकी फोटो कापी भी जरूर निकलवा लें.
हालांकि, केवल परीक्षा को नहीं बल्कि उसमें तय कट-ऑफ अंक भी छात्र को हासिल करना जरूरी है. वह उम्मीदवार जो कट-ऑफ क्लियर कर लेंगे उन्हें JoSAA काउंसलिंग का मौका मिलेगा. इससे आपको IIT, NIT, IIIT जैसी बड़ी संस्थानों में एडमिशन मिल सकेगा.
इस फील्ड को चुनने वाले ही करते हैं JEE
JEE देने वाले उम्मीदवार सालों की मेहनत करते हैं. इन्हीं कारणों से इन्हें एग्जाम के रिजल्ट को पास करने का इंतजार होता है. बता दें कि वह छात्र जो JEE के एग्जाम को देना चाहते हैं. उनके पास साइंस फील्ड को 10वीं करने के बाद चुनना होता है. साथ ही उनके पास Maths, Physics, Chemistry होनी अनिवार्य होती है.
ये भी पढ़ें: मकान वाले की लगी है बद्दुआ… घर तोड़ने गए बुलडोजर पर ही गिरा मकान, यूजर्स दें रहे रिएक्शन
