पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज है. अब कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों के ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां जाना है जाओ, लेकिन खुद को TMC का सांसद मत बताओ.

बागी सांसदों पर निशाना
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है. TMC में बगावत होने के बाद ममता बनर्जी के समर्थन वाले नेता लगातार बागी सांसदों पर निशाने पर लिए हुए हैं. अब कल्याण बनर्जी ने चुनौती दी है कि वो लोग इस्तीफा दे दें. इसी के साथ कीर्ति आजाद ने बगावत करने वाले सांसदों को गद्दार करार दिया है. कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नेताओं लेकर बड़ी बातें कही हैं.
‘ये बागी गद्दा हैं’
कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को लेकर रहा है कि TMC से इस्तीफा दे दो और चुनाव का सामना करो. ये बागी गद्दार हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने भूपेंद्र यादव के घर में कदम रखा, तो वे बेनकाब हो गए. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि काकोली ग्रुप ने ममता बनर्जी से बदलकर नरेंद्र मोदी को अपना लीडर बना लिया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इन सांसदों को पार्टी में सामिल नहीं करेगी.
‘इन्हें सिर्फ सिक्योरिटी और बंगले चाहिए’
इस दौरान उन्होंने शर्मिला सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शर्मिला सरकार कितनी बार TMC वर्कर्स के साथ खड़ी हुई है? उन्होंने कहा कि RG कर मुद्दे पर भी सिर्फ मैं बोल रहा था. उन्होंने कहा कि जब RG कर कांड हुआ तो आपने आवाज नहीं उठाई थी. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि जहां जाना है जाओ, लेकिन TMC सांसद होने का दावा मत करो. उन्होंने कहा कि 5 साल के लिए जनाधार मिला था, लेकिन उनमें जमीन पर पसीना बहाने के लिए मजदूरों के साथ खड़े होने के लिए काबिलियत नहीं है, उन्हें सिर्फ सिक्योरिटी और बंगले चाहिए.
‘चुनाव से पहले क्यों नहीं बताई तकलीफ’
कल्याण बनर्जी के साथ ही कीर्ति आजाद ने भी टीएमसी के बागी सांसदों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मैं इन गद्दारों से जानना चाहता हूं कि अगर तुम्हें दिक्कत थी तो चुनाव के पहले अपनी दिक्कत जाहिर क्यों नहीं की थी. उन्होंने कहा कि इन लोगों को चुनाव के पहले अपनी तकलीफ जाहिर करनी चाहिए थी. फिलहाल पश्चिम बंगाल में इन दिनों राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है.
यह भी पढे़ं- 10 सालों तक किया शादी का वादा! हिंदू लड़की का करता रहा शोषण; भरोसा देकर ले गया मुंबई
