रविवार के दिन नवी मुंबई के अटल सेतु पुल से समुद्र में छलांग लगाने वाले युवक का अभी तक पता नहीं लग पाया है. युवक ने देर रात समुद्र में कूद कर आत्महत्या कर ली थी. अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. युवक की पहचान की जा चुकी है. बता दें कि युवक पुणे के शिरूर तालुका निवासी है. युवक का नाम प्रतीक सुभाष रासकर है. उसकी उम्र 28 साल है.
खाना खाने जा रहा हूं
जानकारी के मुताबिक, युवक अपने परिवार वालों को बाहर खाना खाने जा रहा हूं बोलकर निकला था. जैसे ही वह अटल सेतु पहुंचा, उसने समुद्र में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अभी तक इस कदम को उठाने की वजह भी नहीं पता लग पाई है. पुलिस युवक को खोजने में लगी हुई है. साथ ही हर पहलुओं की जांच भी की जा रही है.
युवक का हुलिया किया जारी
मामले की जानकारी मिलने के बाद में उलवे थाना की पुलिस समुद्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर लगातार युवक की खोजबीन करने में लगी हुई है. परिवार बार-बार पुलिस से युवक के शव के मिलने की जानकारी मांग रहा है. युवक की खोजबीन करने के लिए हुलिया भी जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि जानकारी मिलने के बाद में तुरंत उलवे पुलिस से संपर्क करें. बता दें कि युवक का रंग गोरा, बाल काले और आंखें काली, कद 5 फीट 10 इंच और बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछ है. आत्महत्या का कदम उठाते समय युवक ने ग्रे रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी. प्रतीक शेयर मार्केट से संबंधित क्लासेस देता था.
ये भी पढ़ें: 10 सालों तक किया शादी का वादा! हिंदू लड़की का करता रहा शोषण; भरोसा देकर ले गया मुंबई
