कर्नाटक से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां तुमकुरु जिले में पति की हत्या के 20 दिन बाद पत्नी के शादी कर लेने की वजह से एक बड़ा खुलासा हुआ है. जहां पहले मौत को मामूली हार्ट अटैक बताया जा रहा था. करीब एक महीने बाद खुलासा हुआ है कि वह एक साधारण मौत नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हुआ कत्ल था. इस मामले ने पूरे इलाके के दिल दहला कर दिया है.
जल्दबाजी में किया अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार परमेश, तुमकुरु तालुक के हेब्बूर होबली के दसराहल्ली गांव का निवासी था. अचानक 30 जनवरी के दिन उसकी मौत हो गई थी. परिवार वालों ने जब पत्नी से पूछा कि आखिर यह मौत कैसे हुई. तो परमेश की पत्नी आशा ने सबको हार्ट अटैक बताया. सभी रिश्तेदारों और गांव वालों को भी यहीं लगा, जिसके बाद जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
20 दिन बाद की शादी
मामले में मोड़ तब आया जब सभी लोगों को खबर मिली की आशा ने शादी कर ली है. पति की मौत के 20 दिन बाद ही आशा ने शादी कर ली. उसने अपने दोस्त चंद्रप्पा के संग दूसरी बार शादी की थी. जैसे ही यह खबर लोगों के बीच फैली सभी का शक बढ़ने लगा. गांव से लेकर रिश्तेदार सभी लोगों को शक हुआ कि आशा का पहले से ही चक्कर चल रहा है. इसी कारण से परमेश की दोनों हत्या कर दी है.
बहनों ने पुलिस में की शिकायत
परमेश की बहनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता और जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकलवाया. बता दें कि अक्सर हत्या के मामलों में ऐसा कदम उठाया जाता है. कब्र से शव को निकलवाने के बाद उसे सैंपल के लिए भेजा गया. साथ ही उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया.
पुलिस ने इसके बाद दोनों से जांच और पूछताछ शुरू की. धीरे-धीरे दोनों पर दबाव बनाया. पुलिस के दबाव बनाने के बंद अंत में चुप्पी टूट गई. उन्होंने परमेश को इनकी लव स्टोरी के बीच का सबसे काटा बताया. इसी कारण से उन्होंने उसे मार दिया.
हालांकि, पुलिस की जांच में धीरे-धीरे चौंकाने वाला खुलासे होने लगे थे. दरअसल, दोनों ने तकिए की मदद से परमेश की हत्या की थी. लोगों को शक न हो इसी कारण से वह शव को अस्पताल नहीं ले गई. उसने सभी लोगों को बताया कि परमेश की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. मौत की खबर सुनते ही परिवार शोक में चला गया, जिसके कारण जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवार वाले जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारत तक पहुंचा मिडिल ईस्ट युद्ध का असर! मुंबई में गैस की कमी से 20% होटल बंद, 2 दिनों में 50% बंद होने का खतरा
