मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत में दिखाई देने लगा है. गैस सिलेंडर सप्लाई की कमी के कारण मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल बंद हो गए हैं.
मुंबई के 20 प्रतिशत होटल बंद
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मिडिल ईस्ट में लगातार जारी युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत के ऊपर पड़ना शुरू हो गया है. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सिलेंडर सप्लाई की कमी होना शुरू हो गई है. गैस होटलों की एसोसिएशन आहार ने बताया है कि गैस सप्लाई की कमी के कारण मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके हैं.
2 दिनों हो सकते 50 प्रतिशत होटल बंद
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर सीधे तौर पर भारत के ऊपर दिखाई देना शुरू हो गया है. आहार एसोसिएशन का कहना है कि अगर इसी तरह के हालात रहते हैं, तो आने वाले लगभग 2 दिनों में मुंबई शहर के 50 प्रतिशत होटलों के गेट पर ताला लग सकता है. हालांकि आहार एसोसिएशन की तरफ से अभी तर होटल बंद रखने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. यह पूरी तरह से होटल मालिकों के ऊपर निर्भर करता है कि वे अपना होटल शुरू रखेंगे या नहीं रखेंगे.
चेन्नई में भी LPG की कमी
जानकारी के मुताबिक मुंबई के अलावा चेन्नई होटल एसोसिएशन ने भी शहर में LPG सिलेंडरों की कमी को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने इसके समाधान को लेकर पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है. एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने फिलहाल में ही व्यावसायिक LPG की आपूर्ती को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना दी है. सरकार के इस फैसले के बाद रेस्टोरेंट्स और खाने से जुड़े सभी बिजनेस के ऊपर बुरा असर पड़ सकता है.
आम लोगों को हो सकती है समस्या
एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में कहा है कि फूड इंडस्ट्री दिन-रात चलती रहती है. यह अस्पतालों और कॉलेज हॉस्टलों के लिए खाने का मुख्य स्रोत है. इसी के साथ ट्रेन यात्रियों और व्यापारिक यात्रियों के लिए खाना उपलब्ध कराने में भी होटलों की बड़ी भूमिका होती है. अगर सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से रुकती है, तो आम लोगों को काफी समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने 1.11 लाख करोड़ का पेश किया बजट, रोजगार और पर्यटन के साथ कई क्षेत्रों पर किया गया फोकस
