राजस्थान में कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. भोपाल से श्रद्धालुओं को लेकर खाटूश्याम जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर 15 फीट की ऊंचाई से नाले में जा गिरी. इस भयानक हादसे में 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम ने क्रेन से बस को निकालकर घायलों को एमबीएस अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
हादसा शनिवार को सुबह-सुबह हुआ. जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6:30 बजे घटी. मिनी बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे जो खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे. प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नाले में जा गिरी.
बस करीब 15 फीट की ऊंचाई से नाले में गिरी थी. नाले में पानी और गहरा कीचड़ होने के कारण फंसे यात्रियों को निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय पुलिस और राहत कर्मियों ने भारी क्रेन बुलवाकर नाले में फंसी बस को खींचकर बाहर निकाला और यात्रियों को बाहर निकाला. हादसे में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. इस दुखद हादसे में 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की जान चली गई है. पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित करने में जुटी है. हादसे में घायल हुए 23 लोगों को कोटा के एमबीएस (MBS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है.
ये भी पढ़ें: शादी के 120 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले निशान, पति पर एक्शन

2 thoughts on “खाटूश्याम जा रहे श्रद्धालुओं की बस कोटा में हुई हादसे का शिकार, खाई में गिरी बस… 8 की मौत”