बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की थी, जिसके बाद अब दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है. साथ ही दोबारा से बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा भी दे दी गई है.

लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा बहाल
बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने इन दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है. आपको बता दें कि साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा से उपलब्ध कराई गई है. राज्य सरकार ने यह फैसला सुरक्षा को लेकर किया है.
सुरक्षा में हुई थी कटौती
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी. राज्य सरकार ने समीक्षा के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया था. सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया था. सुरक्षा में कटौती के विरोध के चलते राबड़ी देवी और लालू यादव ने बची हुई सुरक्षा को भी लौटा दिया था.
राज्य सरकार पर लगे थे आरोप
दोनों नेताओं के सुरक्षा लौटाने के कदम को लेकर काफी चर्चाएं भी हुईं. राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया था. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के फैसले का विरोध करते हुए अपनी भी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दिया था. उन्होंने इसे विपक्ष के साथ भेदभाव बताया था. जिसके बाद अब राज्य सरकार ने अपना फैसला बदल लिया है.
सरकार ने दी बुलेटप्रूफ गाड़ी
राज्य सरकार ने फैसले को बदलते हुए राबड़ी देवी और लालू यादव को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है. इसके साथ ही दोनों नेताओं को दोबारा से बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा भी दे दी गई है. सरकार के इस फैसले की चर्चा अब फिर से बढ़ गई है. वहीं दोनों नेताओं की सुरक्षा बहाल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.
यह भी पढ़ें- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा व्यक्ति! साले ने पेट्रोल डालकर लगाई आग; इलाज के दौरान मौत
