टाटानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर चक्रधरपुर रेल मंडल के लोको पायलट जीके गौतम की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है. पूरी वारदात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रात साढे़ 12 बजे हुई.
बता दें कि घटना के समय में लोको पायलट गौतम अपनी ड्यूटी को खत्म करके आ रहे थे. वह ड्यूटी से साइन ऑफ करने के बाद में लॉबी से निकल के घर लौट रहे थे. इसी दौरान लॉबी के कुछ मीटर की दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगते ही जीके गौतम जमीन पर गिर गए. गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक लोको पायलट जीके गौतम आदित्यपुर का निवासी था.
मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके बाद आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुआ है.
हालांकि, इस मामले के बाद से सभी रेलकर्मी अपनी सुरक्षा का मांग कर रहे हैं. सभी लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक हथियारबंद अपराधी लॉबी में पहुंचा कैसे. फिलहाल पुलिस छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: मानिकपुर: प्रेम जाल में फंसाकर किया गैंगरेप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा
