प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके से 18 वर्षीय युवती के संग में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. आरोपियों ने युवती के संग में दुष्कर्म किया उसके बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर में महिला का पेड़ से लटका दिया. हालांकि, मामले में अभी तक केवल एक ही आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी के दोस्त फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से फरार बताए जा रहे हैं.
पुलिस को दी जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता के फोन से वह दोनों एक दूसरे के बात किया करते थे. रात करीब 9:15 से 10:47 के बीच दोनों ने एक दूसरे को 10 बार फोन किया था. शनिवार की रात में आरोपी ने उसे घर से 450 मीटर दूर बुलाया था. 11 बजे भी युवती ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की थी, लेकिन भाभी ने उसे डांट के अंदर भेज दिया. रात करीब 12 बजे वह मौका पाकर खेत चली गई.
युवती के मिलने जाने के बाद पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसने उसके दो दोस्तों के संग में भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला गया. विरोध करने के बाद में दोनों ने युवती जमीन पर गिरा दिया और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद में युवती को घर से 50 मीटर दूर धार्मिक स्थल पर लगे हुए झंड़े से बांध कर घसीटते हुए आग के बाग के एक पेड़ पर लटका दिया.
बताया जा रहा हैं कि वह पीड़िता सबसे छोटी बेटी थी. उसके 4 भाई उसकी पढ़ाई से लेकर सभी सुविधाओं का ध्यान रखते थे. वहीं, बाकी की बहनों की शादी हो गई थी. पिता रिक्शा चलाते है. पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद मामले की छानबीन की गई, जिसके बाद में पूरा मामला खुला है. युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए है. दरअसल, रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट, शरीर पर दांत और नाखून के निशान है. साथ ही रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की गई है.
हालांकि, आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है. आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. आगे की जांच के लिए सबूत इकट्ठा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दूध की आड़ में शराब सप्लाई! बगहा में पुलिस ने खोली तस्करों की पोल; 302 लीटर शराब बरामद 2 गिरफ्तार
