गैस की किल्लत को देखते हुए लखनऊ में प्रशासन ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. अपल जिलाधिकारी ने आदेशों को जारी किया है.
कमर्शियल गैस की सप्लाई पर कड़े निर्देश
देश में इन दिनों मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में LPG गैस की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए प्रशासन ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को लेकर फिर कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं. अपर जिलाधिकारी ने HPCL, BPCL और IOC को यह आदेश दिया है कि SGPGI और KGMU जैसे चिकित्सा संस्थानों को और इसी के साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों को गैस की 100% निर्बाध आपूर्ती की जाए.
आपातकाली सेवाओं को दी जाए प्राथमिकता
वहीं इसी के साथ होटल, रेस्टोरेंट और मॉल जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए लगभग 20% गैस सप्लाई की सीमा को तय कर दिया गया है. प्रशासन ने गैस की किल्लत को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है. प्रशासन के इस कदम का सीधा मकसद है कि गैस की सीमित उपलब्धता के बीच ही आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए.
लखनऊ में मौजूद हैं 105 गैस एजंसियां
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में गैस एजेंसियों के घरेलू सिलेंडरों का कोटा 20 से 25% तक घटा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में लगभग 105 गैस एजेंसियां मौजूद हैं और हर रोज लगभग 25 हजार गैस सिलेंडरों की खपत होती है. तेल कंपनियों के मैनेजर जितेंद्र ओझा ने मीडिया चैनल आज तक से बात करते हुए जानकारी दी कि युद्ध के कारण सप्लाई में वहीं से देर हो रही है, जिसके कारण सिलेंडर समय के साथ नहीं पहुंच पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- राजधानी में खौफनाक वारदात! भजनपुरा में चाकू मारकर युवक की हत्या; जांच में जुटी पुलिस की टीमें
