उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में एक प्रोफेसर के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोपों के मुताबिक प्रोफेसर छात्रा से फोन पर अश्लील बातें करता था और उसने कॉलेज में प्रश्नपत्र भी लीक कराया था.

LU के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ में मौजूद लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में हुई घटना ने छात्र और टीचर के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया है. जानकारी के मुताबिक कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रोफेसर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं.
छात्रा से करता था अश्लील बात
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातें करता था और इसी के साथ परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक करने जैसे संगीन आरोप लगे हैं. यह मामला सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद सामने आया है. इस ऑडियो में परमजीत सिंह BSC फाइनल ईयर की एक छात्रा पर छुट्टी से जल्दी वापस आने का दबाव बना रहा था. वायरल ऑडियो में प्रोफेसर कहता है कि डॉर्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है. एग्जाम से पहले घर से आ जाओ. यहां तुम्हें पेपर दे देते हैं.’
प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
इस तरह के व्यवहार से छात्रा मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई, जिसके बाद उसने इस मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई. जानकारी के मुताबिक कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक विद्याानंद त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
प्रोफेसर ने खारिज किए आरोप
पुलिस हिरासत में आरोपी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया. आरोपी ने दावा किया कि कॉलेज राजनीति के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है. मामले में कॉलेज के वाइस चांसलर जे.पी सैनी ने भी कड़ा रुख अपनाया और पूरे मामले को लेकर जांच की रिपोर्ट 24 घंटें के अंदर मांगी है. इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है. ABVP ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें- पहले उम्रकैद और अब…, विजय मिश्रा को परिवार सहित 10 साल की सजा; 2 दिनों पहले मिली थी आजीवन कारावास की सजा
