मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. साथ ही इस घटना में घायल हुए 10 लोगों की इलाज लगातार जारी है. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

पटाखा फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें अब मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. साथ ही हादसे में घायल हुए 10 लोगों की इलाज लगातार जारी है. आपको बता दें कि गुरुवार को सुबह के समय पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था. इस विस्फोट में जान गवाने वालो लोगों में धीरज, सुमित, सन्नी, अमर, गुड्डू के साथ एक अज्ञात भी शामिल है.
10 घायलों का हो रहा इलाज
आपको बता दें कि इस धमाके में सभी मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे. हादसे में मरने वाले लोगों में से 5 मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस हादसे में झुलसे 10 मजदूरों का इंदौर और देवास में इलाज जारी है. साथ ही जिला अस्पताल में इलाज होने के बाद बिहार के रहने वाले 11 मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को ट्रेन से बिहार भेज दिया गया.
मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में जिला प्रशासन ने मजदूरों के खाने की व्यवस्था के साथ सभी को 10-10 हजार रुपए देकर बिहार भेजा है. इस मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए फैक्ट्री मालिक देवास के रहने वाले अनील मालवीय और फैक्ट्री के मैनेजर बिहार के आजास खान को उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में भेज दिया गया है. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई है.
4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
आपको बता दें कि इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है. उत्तराखंड का रहने वाला मैनेजर महेश और बिहार का रहने वाला ठेकेदार भूपेंद्र फरार बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस पटाखा फैक्ट्री में काम करने के लिए बिहार से 200 से ज्यादा मजदूरों को टोंककला में लाया गया था, इन मजदूरों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे. जिसके बाद यहां धमका हो गया. फिलहाल मामले को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बैंक घोटाले से प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप, हरियाणा सरकार ने CBI को दी विशेष परमिशन
