उत्तर प्रदेश के बहराइच से क्रूरता का ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सभी लोग चौंक गए है. दरअसल, यहां पर सौतली बहन को उसके सौतेले भाईयों और भतीजों ने जिंदा जला दिया है. बहन आग लगने की वजह से बुरी तरीके से झुलस गई, जिसके बाद उसे तुरंत गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया. युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया. पीड़िता की पहचान 41 वर्षीय चंदा के रुप में की गई है. मामला दरगाह थाना क्षेत्र का है.
पूरी प्लानिंग के साथ में किया काम
जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में पीड़िता चंदा ने बताया कि उसके सौतेले भाई और भतीजों ने पूरी प्लानिंग के साथ में यह काम किया है. मोहम्मद शमी और उसके साथ में मोहम्मद आश्मी व शफी ने मिलकर उसके साथ ऐसा किया. तीनों ने जमीनी लालच में ऐसा किया है. आग लगने के बाद में जब वह बाहर की ओर भाग कर आई, तो भतीजे और भाई ने पीड़िता के पति को रस्सी से बांध दिया रखा था.
घर में आग लगने की खबर
हालांकि, इसी बीच सिटी सीओ नारायण दत्त मिश्रा को सुबह 3:30 बजे के आसपास में कॉल किया जाता है. उन्हें जानकारी दी जाती है कि नूरुद्दीन चक के एक घर में आग लग गई है, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर जाने के बाद में पुलिस को चंदा जली हुई अवस्था में मिली थी. पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, गभीर स्थिति होने के कारण डॉक्टरों ने चंदा का प्राथमिक इलाज कर उसे रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. महिला के पति की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: पटाखा फैक्ट्री धमाके में बढ़ा मौत का आंकड़ा! 6 मजदूरों की हो चुकी मौत; पुलिस ने क्या की कार्रवाई?
