उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद अपनी ससुराल से गायब हो गई. पति का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है.

शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन फरार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता घर को छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी के फरार होने पर पत्नी के ऊपर प्रेमी के साथ जाने का आरोप लगाया है. पति का आरोप है कि प्रेमी के साथ फरार होकर वह घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात भी अपने साथ ले गई. पीड़ित ने शिकायत करके पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है.
21 अप्रैल को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के कुलीपुर गांव का है. गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. पीड़ित ने शिकायत पत्र में बताया कि व्यक्ति की शादी 21 अप्रैल 2026 को हुई थी. व्यक्ति की शादी फर्रुखाबाद के कुंवरपुर लोथपुर के रहने वाली अचला के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद सभी चीजें सामान्य थीं.
गांव के युवक से था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय तक सब सही चला, लेकिन फिर व्यक्ति को अपनी पत्नी के ऊपर शक होने लगा. व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के रहने वाले अरुण कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच में फोन पर भी लगातार बातें हो रही थीं. पीड़ित का आरोप है कि 8-9 मई की दरमियानी रात को उसकी पत्नी अचला अचानक घर से गायब हो गई.
कई कीमती चीजें भी ले गई साथ
पीड़ित ने बताया कि जब परिजनों ने तलाशा तो घर में रखी सोनी की जंजीर, चांदी की पायलें और कई कीमती चीजें गायब मिलीं. पीड़ित ने बताया कि अरुण नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं पर किसी जगह पर उसने पत्नी को छिपा रखा है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि अरुण के भाई और बहन भी इस मामले में उसका साथ दे रहे हैं. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- प्यार, गुस्सा और गोलियां…, लुधियाना में बाप ने बेटे की गोली मारकर की हत्या; दूसरी शादी के खिलाफ था युवक
