Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के पर्व की छुट्टी को लेकर यूपी सरकार ने कन्फ्यूजन दूर कर दिया है. हालांकि, कई लोग 14 को मनाएंगे तो वहीं कई लोग इस पर्व की पूजा 15 तारीख को करेंगे. ऐसे में योगी सरकार ने मकर संक्रांति की अधिकारिक छुट्टी 15 तारीख के दिन कर दी है. हालांकि, वह लोग जो शास्त्रों के अनुसार इस पर्व को मनाने वाले हैं. तो बता दें कि साल 2026 में सूर्य देव 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. शास्त्रों के अनुसार, जब संक्रांति रात के समय होती है तो उसका पुण्य काल और उत्सव अगले दिन मनाया जाता है. ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मुख्य रूप से मनाया जाएगा.
सरकार ने इस दिन की छुट्टी घोषित
बता दें कि यूपी सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी को है. स्कूल, दफ्तर से लेकर बैंक सभी जगहों पर 15 तारीख को अधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है. पहले के समय में उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन कैजुएल लीव लेने का रूल था. यानी किसी भी तरीके की अधिकारिक छुट्टी नहीं होती थी. हालांकि, सरकार ने अब इसको सार्वजनिक अवकाश के रुप में घोषित कर दिया है. इस बार प्राइवेट से लेकर सभी सरकारी सेक्टर को बंद रखा जाएगा.
मकर संक्रांति सूर्य पूजन का शुभ मुहूर्त
पुण्य काल- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
विशेष हवन-अनुष्ठान के लिए शुभ मुहूर्त गोधुली बेला 15 जनवरी को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजकर 56 मिनट तक.
अलग राज्यों में अलग-्अलग परंपरा
बता दें कि मकर संक्रांति को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ बिहू, उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति और पंजाब में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है. नाम अलग हो सकते हैं पर भगवान सूर्य की पूजा पूरे मनोभाव से की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सूर्य की पूजा के साथ पतंग उड़ाने का रिवाज भी है. हालांकि इसको लेकर अलग-अलग कथाएं भी हैं.
तिल गुड़ का सेवन
मकर संक्रांति में हिंदू पर्व का महत्व काफी ज्यादा है. इस समय पर सूर्य धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश करता है. इससे सूर्य का उत्तरायण होना कहते हैं. इस दिन से ही सारे शुभ कार्यो की शुरूआत की जाती है क्योंकि खरमास खत्म हो जाता है. सुबह के समय लोग नहा धोकर पूजा करते हैं. इसके बाद अपने रिवाज से तिल-गुड़ का सेवन होता है. कई लोग मुरमुरे और गुड़ के लड्डू, तिल के लड्डू और बनाकर प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं.
किन जगहों पर दिखेगी भारी भीड़
मकर संक्रांति पर यूपी के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में भारी भीड़ लगती है. कानपुर से लेकर वाराणसी उन्नाव, मेरठ. बिजनौर और प्रयागराज में भारी भीड़ देखने को मिलती है. श्रदालुओं की भीड़ यूपी में ही नहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार समेत कई जिलों में ज्यादा देखने को मिलती है. सभी श्रदालु गंगा और सरयू नदी में स्नान करने के लिए भी जाते हैं. लोगों के मन में इस दिन को लेकर काफी उत्साह रहता है. लोगों के मन में उठ रहें सवालों को सरकार ने खत्म कर दिया है, जिसके बाद लोग छुट्टियों के लेकर राहत की सांस लेते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सूर्य-शुक्र की युति से बन रहा है शुक्रादित्य राजयोग: इन 3 राशियों को होगा बड़ा फायदा
