मकर संक्रांति का उत्सव पूरे विश्व में एक शुभ समय की शुरूआत लेकर आने पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने को सूर्य का उत्तरायण कहा जाता है. इस पर्व के बाद सभी शुभ कार्यों की शुरूआत होती है. इस दिन खरमास की समाप्ति होती है, जिसके बाद शादी से लेकर सभी तरीके के शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है. मकर संक्रांति वाले दिन लोग सुबह स्नान करके तिल गुड़ का सेवन करते हैं.
गुड़ और तिल के लड्डू दें बांटते प्यार
कई लोग एक दूसरे को तिल और गुड़ से बने लड्डू बांटते हैं. ऐसा करके वह एक दूसरे को प्यार बांटते हैं. अगर आपका कोई अपना आपसे दूर रहता है और आप उसे कुछ अच्छे विचारों और प्यार से भरे हुए मैसेज भेजना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे प्यार से भरे क्वाटस बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने दोस्त हो या दूर बैठे आपके अपने, उन सभी को भेज सकते हैं.
प्यार से भरी लाइन भेजे मकर संक्रांति पर अपनों को
किस्मत में आएगा प्यारा सा मौड, जिंदगी में खुशियां आएंगी प्यार की चादर को ओढ़.
ठंडी-ठंडी हवा में गर्मी का एहसास, मकर संक्रांति के दिन पूरी हो दुआ आज.
आने वाले कल से पूरी हो आपकी मनोकामना, मकर संक्रांति के बाद पूरी हो आपकी सारी कामना.
इस मकर संक्रांति में ऊंची भरे उड़ान, नकारात्मकता को पीछे छोड़ आगे बढ़े आप.
मकर संक्रांति आपके जीवन में लाए खुशियों का संगम , सूरज की तरह चमकता रहे आपका जीवन.
मकर संक्रांति पर सूर्य करे मकर में प्रवेश, उसी तरह आपके जीवन में खुशियाँ करें प्रवेश.
मकर संक्रांति की आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएँ, आपका जीवन उड़ती पतंगों जितना रंगीन हो.
तिलगुड़ की मिठास और आसमान में उड़ती पतंगें, आपको और आपके परिवार को संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
संक्रांति अपने सपनों को दें उड़ान,आपको और परिवार को शुभकामनाओं का सम्मान.
प्रगति, शांति और मुस्कान हों अपार, संक्रांति से हर दिन आपके जीवन में आए खुशियों की बहार.
सौहार्द, फसल और खुशियों के साथ, मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं
सूर्य जैसे अपनी दिशा को बदलता, इस मकर संक्रांति आपका जीवन सकारात्मकता की बढ़े
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti Date 2026: कल या परसों कब है मकर संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. हम इसकी पुष्टि नहीं करते. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
