Devkinandan Maharaj: विख्यात कथावाचक देवकीनंदन महाराज लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने लव जिहाद और कॉन्वेंट स्कूलों पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा, ‘तिलक-कलावे पर पाबंदी लगाने वाले स्कूल सनातन मिटाने की साजिश कर रहे. उन्होंने मथुरा जनपद में गैर-हिंदू वाहन चालकों पर प्रतिबंध लगाने से लेकर देश में ‘सनातन बोर्ड’ के गठन तक की पुरजोर मांग उठाई है. पढ़िए खबर
देश मे बने सनातन बोर्ड-देवकीनंदन महाराज
देवकीनंदन ने कहा कि आजादी के बाद से सरकारों ने हमारे समाज को बढ़ाने लिए कुछ नहीं किया है. लिव रिलेशनशिप पर बोलते हुए कहा कि इस कल्चर से लव जिहाद बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कंट्रोल जरूरी है. सरकार की जिम्मेदारी है सोशल मीडिया पर कंट्रोल किया जाए. हमें लड़कियों को अपना इतिहास बताना चाहिए. सोशल मीडिया पर गाली अब ट्रेंड करती है. पति पत्नी अपने बेडरुम के वीडियो तक डालते हैं. इसलिए इस पर कंट्रोल होना चाहिए.
मथुरा में लगे गैर हिन्दू वाहन चालक पर रोक
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि मथुरा जनपद में गैर हिन्दू वाहन चालक नहीं होना चाहिए. इसके अलावा यमुना शुद्धिकरण होना चाहिए. बाहर से आने वाले बिल्डरों पर कंट्रोल किया जाए. ऐसा सामने आया है कि एक जगह 4 से 5 बार बेची गई हैं.
मॉडर्न स्कूलों में तिलक, कलावा पर पाबंदी क्यों
देवकीनंदन महाराज ने मॉर्डन स्कूलों पर बात करते हुए कहा कि इन स्कूलों में तिलक, कलावा पर पाबंदी क्यों है. ऐसे स्कूलों में धर्मांतरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सनातन को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं. इतना ही नहीं देवकीनंदन ने कहा कि स्कूलों में बच्चियों को फिल्मी गानों पर नाचने पर प्रतिबंध लगाया जाए. इसके अलावा किसी भी तीर्थ में मांस, मदिरा नहीं होनी चाहिए. मंदिरों की ओर जाने वाले वाहनों को रजिस्ट्रेशन किया जाए.
लव जिहाद पर क्या बोले देवकीनंदन
लव जिहाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों को बर्बाद होते देखकर चुप नहीं रह सकते. उन्होंने मांग की है कि धर्मांतरण और हिन्दू लड़कियों को टारगेट करने वालों के खिलाफ कानून बने. युवाओं को सलाह देते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि युवकों को रामायण और भागवत पढ़ना चाहिए.
