महाराष्ट्र में एक चूक के कारण व्यक्ति की मौत का मामला सामने आ रहा है. मामला अमनेर का है, जहां 35 साल के एक युवक की गोली चलने के कारण मौत हो गई है. पूरी घटना शुक्रवार की रात में घटित हुई थी. व्यक्ति की पहचान अरुण सुरेश प्लाज्मा जो कि पेशे से एक पर्यटन व्यवसाय का काम करता था.
जानकारी के अनुसार अरुण अपने दोस्तों के संग में बातचीत कर रहा था. पूरा मामला खुशनुमा था. हालांकि, किसी को भी नहीं पता था कि कुछ ही देर में पूरा माहौल शोक के माहौल में बदलने वाला है. दरअसल, जब 9 बजकर 15 मिनट पर अरुण माळीवाडा इलाके में अपने दोस्तों के संग में बैठा था, तो उसके एक दोस्त ने देशी कट्टे के बारे में बताने की सोची. दोस्त का नाम शत्रुघ्न महाराजा है. जब वह अपने दोस्त को देशी कट्टा दिखा रहा था, तो अचानक ही गोली चल गई. मिसफायर अरुण के सीने में जा लगी, जिसके बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद में तनाव और ज्यादा बढ़ गया. जांच करने के बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जैसे ही घटना की खबर पुलिस को मिली, तुरंत पुलिस ने आकर वहां का माहौल शांत करवाया. मामले में आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, शुरूआती जांच में मामला मिसफायर का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है. साथ ही पता लगा रही है कि हादसे से पहले दोस्तों के बीच में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी या नहीं.
ये भी पढ़ें: शादी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, बारात पहुंचते ही खुली सच्चाई
