अभी के समय में मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर काफी विवाद चल रहा था. दरअसल, कई लोगों का कहना हैं कि यह शादी लव जिहाद का मामला है. साथ ही मोनालिसा की उम्र भी कम है. ऐसे में कई बड़े-बड़े हस्तियों ने भी उनकी शादी को लेकर जांच की मांग की थी. मोनालिसा की मां ने भी बेटी से कई दिनों तक बात न हो पाने की बात की थी.
हालांकि, मोनालिसा का कहना था कि उनकी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान में डॉयरेक्टर ने कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ था फिर भी उनके घरवालों ने उनका साथ नहीं दिया था. साथ ही वह रिश्ते में लगने वाले बुआ के लड़के से उनकी शादी कराना चाहते थे. मोनालिसा ने कई ऐसी बातें कही, जिससे की उनके फैन्स उनसे नाराज होते दिखाई दे रहे थे. इसी बीच लेकिन एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.
बता दें कि दोनों की शादी में एक बार फिर ग्रहण लगने वाला है. यानी की कई लोगों ने मोनालिसा की कम उम्र होने की शिकायत करने पर जांच की मांग की है. जिन लोगों ने जांच की मांग की थी उनके लिए खुशखबरी की खबर सामने आयी है. दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार ने मोनालिसा को नोटिस जारी कर उम्र की जांच करने की मांग की है.
बताया जा रहा हैं कि खरगोन SP को मामले में जांच के आदेश जारी किए गए है. 2025 में वायरल वीडियो में उनकी उम्र 16 बताए जाने के बाद में सभी का कहना हैं कि मोनालिसा के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर उसकी उम्र ज्यादा दिखाई गई है. बता दें कि यह कार्रवाई प्रियंक कानूनगों की अध्यक्षता वाली पीठ के निर्देश पर की जा रही है.
शिकायतकर्ता ने साथ ही मांग की है कि अगर जांच में लड़की नाबालिग मिली तो पॉक्सों एक्ट और बाल आयोग निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई हो. अगर वह नाबालिग मिले तो काउंसलिग, पुरर्वास और पीड़िता को सुरक्षा दी जाए. मामले के बाद में राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग ने केरल प्रशासन संग मध्य प्रदेश प्रशासन को भी जांच में शामिल करने के निर्देश को जारी किया है.
ये भी पढे़ं: पत्नी से झगड़ा और कमरे के अंदर सब खत्म! पलामू में बुजुर्ग ने किया सुसाइड; फांसी लगाकर दे दी जान
