गुजरात के मोरबी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक शख्स ने किराया न दे पाने पर, अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के संग में दुष्कर्म करने की इजाजत मकान मालिक को दे दी. जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर खुला, लोग इसकी आलोचना करना लगे. इस मामले से सभी लोगों के बीच में तनाव का माहौल बना हुआ है.
2000 रुपये न चुकाने पर बेचा
मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बताया कि परिवार वहां पर 6 महीने से रह रहा था. परिवार ने 2000 रुपये प्रतिमाह पर कमरा किराए पर लिया हुआ था. आरोपी पति का काम सही से नहीं चल रहा था. इसी कारण से वह किराया देने में असमर्थ था. समय बढ़ते जा रहा था और किराया भी बढ़ते जा रहा था.
नाबालिग बच्ची के संग में कई बार दुष्कर्म
इस समस्या से निपटने के लिए उसने अलग रास्ता चुना और अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी के साथ में दरिंदगी की इजाजत दे दी. जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने नाबालिग बच्ची के साथ में कई बार रेप किया. वह उसे अपने साथ टंकारा भी लेकर गया था. वह उसे अलग-अलग जगह ले जाता और अपनी हैवानियत का शिकार बनाता. मकान मालिक के साथ में उसका रिश्तेदार भी इस दुष्कर्म में शामिल था.
मकान मालिक और रिश्तेदार दोनों करते दुष्कर्म
पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी कि मकान मालिक और रिश्तेदार लगातार दोनों के साथ में रेप कर रहे है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ में POCSO एक्ट के तहत में मामला दर्ज किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी मकान मालिक की उम्र 55 साल है.
ये भी पढ़ें: कुमार विश्वास ने AIMIM चीफ को दी इतिहास पढ़ने की सलाह…बोले आपके परदादा भी हमारे साइड खड़े थे
