पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों की राजनीति में भूचाल आ रहा है. दरअसल, सत्ता बदलने के बाद में विपक्ष की पार्टियों के नेता धीरे-धीरे इस्तीफा देते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. बता दें कि थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद AIADMK के कई नेता इस्तीफा द रहे हैं. इसी बीच एक और नेता के पार्टी छोड़ने की खबर सामने आई है.
दरअसल, पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर AIADMK ने पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में काम किया था. उन्होंने 26 जून की सुबह राज्य सचिवालय में जेसीडी प्रभाकर से मुलाकात की और उसके बाद में उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. तमिलनाडु चुनाव हारने के बाद पार्टी से इस्तीफा देने वाले वह छठे विधायक बन गए है.
संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री विजय थलपति की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. यह आशंका इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि इससे पहले के 4 विधायकों ने पार्टी को छोड़ कर मुख्यमंत्री विजय का हाथ थाम लिया था.
छठे विधायक के इस्तीफे के बाद अब तमिलनाडु में 7 सीट खाली हो चुकी है. आगे आने वाली विधानसभा चुनाव और नेताओं के इस्तीफे देने के बाद में एआईएडीएमके ने 1 जुलाई को महिला विंग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक की अध्यक्षता महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी करेंगे. चेन्नई में रॉयपेट्टा में स्थित पार्टी मुख्यालय में यह बैठक आयोजित की गई है. पार्टी को एक के बाद एक झटका लगते जा रहा है. ऐसे में देखना है कि आखिर इस बैठक से पार्टी को कोई फायदा होता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: राबड़ी देवी ने 4 नोटिस के बाद छोड़ा आवास, नहीं काम आया नया दांव-पेंच! 20 साल बाद खाली हुआ घर…
