मुंबई एयरपोर्ट से सोने की तस्करी को नाकाम करते हुए 2 लोगों गिरफ्तार किया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर के जरिए होने वाली सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है. जानकारी के मुताबिक DRI ने 2.89 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा है.
मुंबई में 2.89 करोड़ का सोना जब्त
मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर के जरिए होने वाली सोने की तस्करी को नाकाम किया है. बताया जा रहा है कि DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर लगभग 1.815 किलो सोना पकड़ा है. इस सोने की कीमत लगभग 2.89 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
सऊदी अरब से मुंबई पहुंचा सोना
जानकारी के मुताबिक यह सोना मुंबई के इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल तक सऊदी अरब के रियाद से पहुंचाया गया था. जिसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर DRI ने इस कूरियर पार्सल को जांच के लिए रोका था, लेकिन शुरुआती जांच में यह पार्सल संदिग्ध लगा. जिसके बाद में अधिकारियों ने इस पूरे पार्सल की जांच शुरू कर दी और तलाशी करने के बाद में सोने को कब्जे में लिया.
ग्राइंडर मशीन के अंदर मिला सोना
बताया जा रहा है कि जब DRI ने इस कूरियर पार्सल की तलाशी शुरू की, तो उस दौरान इसके अंदर एक ग्राइंडर मशीन मिली, जिसके बाद मशीन को खोला गया और गियर को तोड़ा गया, तो उस मशीन के अंदर सोने के लगभग 32 टुकड़े मौजूद थे. तस्करों ने सोने को इस तरीके से छुपाया था कि कोई भी उसे ढूंढ़ नहीं सकता था. सोने को बरामद करने के बाद में टीम ने तुरंत ही उसे कब्जे में ले लिया.
2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
इस सोने को बरामद करने के बाद में युवक और उसके साथी के ऊपर मामला दर्ज किया गया है. इन दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी इस कूरियर पार्सल को लेने पहुंचा था. वहीं दूसरा आरोपी क्लीयरेंस के लिए KYC के लिए डॉक्यूमेंट्स की व्यवस्था को पूरी करने में शामिल था. इस पूरे मामले में एजेंसी जांच कर रही है, कि इस तरह के पहले भी किसी तरह की तस्करी हुई है या नहीं.
यह भी पढ़ें- थप्पड़, लंबा इंतजार और हत्या! दिल्ली के कबीर नगर इलाके में युवक के मारी गोली, आरोपी ने वीडियो में कबूला जुर्म
