राजधानी दिल्ली में बीती रात फायरिंग की घटना सामने आई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में मौजूद एक कैफे में फायरिंग हुई, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग की घटना में एक युवक के गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
दिल्ली में युवक को मारी गोली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में बीती रात एक कैफे में फायरिंग हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इस पूरी घटना में एक युवक के गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद में आरोपी ने वीडियो में कहा कि उसने युवक की हत्या इसलिए की, क्योंकि मरने वाले युवक ने 4 महीने पहले थप्पड़ मारा था.
मौके पर पहुंची पुलिस
पूरी घटना नार्थ ईस्ट दिल्ली में मौजूद कबीर नगर इलाके में मौजूद किंग लाउंज एंड कैफे में हुई फायरिंग की है. इसी कैफे में एक 24 साल के फैजान नाम के युवक को गोली मारी गई है. यह घटना लगभग रात के 10:28 बजे हुई है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने घटना में घायल हुए फैजान को इलाज के लिए GTB हॉस्पिटल पहुंचाया.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल युवक को GTB अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक फैजान नाम के युवक के सीने और सिर में गोलियां लगी थीं. इस घटना के बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना और हत्या से जुड़े हुए सबूतों को इकट्ठा किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है.
आरोपी ने कबूला गुनाह
इस मामले से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी ने कहा है कि उसने ही फैजान को गोली मारी है. आरोपी ने कहा कि 4 महीने पहले मृतक युवक ने उसके थप्पड़ मार दिया था. आरोपी युवक ने कहा कि इस पूरे मामले में युवक के परिवार या उसके पिता का कोई रोल नहीं था. इस घटना के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने कैफे और आसपास में लगे CCTV फुटेज भी कब्जे में लिए हैं.
यह भी पढ़ें- वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने किया DIG को सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने कहा भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
