UP weather: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों का आना जाना बना हुआ है. हालांकि, शनिवार के दिन पर बारिश से राहत मिलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी के होने की संभावना 26 जनवरी के दिन होने की करी है. तापमान में इस प्रकार का उल्ट फेर 27 जनवरी तक होने की आशंका है,
भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि यूपी के अधिकांश जगहों पर आज भी हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. आने वाले कुछ समय में यह तापमान और ज्यादा गिर सकता है. 27 फरवरी तक मौसम विभाग द्वारा तापमान में इसी प्रकार का बदलाव देखने की बात की गई है.
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में मौसम विभाग द्वारा आज के दिन में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा आज के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री देखा जाएगा. साथ ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कोहरे में थोड़ी गिरावट देखी गई गई है. नोएडा और गाजियाबाद में आज के दिन पर हल्का फुल्का सुबह के समय पर कोहरा देखा गया है. संभावना है कि नोएडा और गाजियाबाद में दो दिन बाद फिर से काले बादल देखे जा सकते हैं.
नोएडा और गाजियाबाद में कैसा रहेगा तापमान
आज के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आसमान में छिटपुट काले बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान हल्की बारिश पड़ सकती हैं. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा. वहीं अगले 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी. नोएडा में भी यहां सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस होगा. दो दिन बाद फिर नोएडा में काले बादल छाएंगे.
इन जिलों में दिखेगा मौसम साफ
मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, मथुरा, बुलंदशहर, रायबरेली, हाथरस, अमेठी, अलीगढ़, जौनपुर, आगरा, चंदौली, संभल, वाराणसी, रामपुर, मिर्जापुर, सीतापुर, बदायूं, इटावा, बरेली, कानपुर, फिरोजाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर इन शहरों में मौसम विभाग द्वारा मौसम के साफ होने की बात की गई है. 24 जनवरी के दिन गाजियाबाद में काले बादलों के छाए रहने की संभावना जताई गई है. बात करें बारिश होने की संभावना की तो वह 37 प्रतिशत है.
ये भी पढ़ें: थप्पड़, लंबा इंतजार और हत्या! दिल्ली के कबीर नगर इलाके में युवक के मारी गोली, आरोपी ने वीडियो में कबूला जुर्म
