मुंबई के बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बॉडीगार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उन्हें इस मामले की विभागीय जांच में दोषी पाया गया है.

बाबा सिद्यिकी हत्यकांड में एक्शन
मुंबई के बाबा सिद्यिकी हत्यकांड में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. पूर्व NCP नेता बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में बॉडीगार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. आपको बता दें कि मामले में विभागीय जांच के बाद उन्हें दोषी पाया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
बेटे के कार्यालय के बाहर हुआ था हमला
बाबा सिद्दिकी हत्याकांड ने वीआईपी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आपको बता दें कि 12 अक्टूबर साल 2024 को रात के समय मुंबई के बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आपको बता दें कि यह हमला उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दिकी के कार्यालय के बाहर किया गया था. हमले में 3 बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.
बॉडीगार्ड की भूमिका पर उठे थे सवाल
बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी ब्रांड में कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे भी तैनात थे. बाबा सिद्दिकी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी. इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे की भूमिका के ऊपर भी सवाल उठ रहे थे. जिसके बाद में मुंबई पुलिस ने उन्हें तुरंत ही सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू की थी. जिसके बाद अब बड़ा एक्शन लिया गया है.
मामले में लगातार हो रही कार्रवाई
जांच के दौरान सामने आया कि कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही की थी. जांच रिपोर्ट में कई कमियों का जिक्र किया गया था जो सुरक्षा व्यवस्था में की गई थीं. जिसके बाद में पुलिस विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जांच पूरी होने के बाद में बॉडीगार्ड को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है. फिलहाल इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी…’, सीएम धामी की लोगों से खास अपील; बोले- तभी बनेगा आत्मनिर्भर भारत
