महाराष्ट्र के नासिक में TCS BPO कैंपस से जुड़े यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने अभी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में 7 पुरुष और एक महिला शामिल है. मामले में लगातार जांच की जा रही है.

महिला कर्मचारियों को बनाते थे निशाना
महाराष्ट्र के नासिक में TCS BPO कैंपस से जुड़े धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में लगातार जांच की जा रही है. इस मामले में चल रही जांच में सामने आया है कि आरोपियों में शामिल 7 युवक किसी संगठित गिरोह की तरह महिला कर्मचारियों को अपना निशाना बनाते थे. उनका टारगेट महिला कर्मचारियों को निशाना बनाकर यौन उत्पीड़न करना और धर्म परिवर्तन कराना था.
7 पुरुष और 1 महिला आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अभी तक 9 मामले दर्ज किए हैं. इस मामले में अभी तक 7 पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं निदा खान नाम की एक महिला आरोपी फरार है. नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने बुधवार को मामले में 2 महिला आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने एक पीड़िता को शिकायत करने से रोका और उससे कहा कि यह सब तो होता रहता है. दोनों महिलाओं ने आरोपियों का पक्ष भी लिया था.
HR हेड अभी भी फरार
मामले में गिरफ्तार महिला ऑपरेशन मैनेजर को नासिक अदालत ने 28 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है, वहीं HR हेड निदा खान अभी भी फरार है. मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लगातार गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने SID, ATS और NIA को भी पत्र लिखा है. उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें किसी भी तरह के सबूत मिलेंगे इस मामले में हम निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे.
पुरुष कर्मचारी की शिकायत भी शामिल
पुलिस ने बताया कि दर्ज किए गए 9 मामलों में कंपनी के एक पुरुष कर्मचारी ने भी शिकायत दर्ज कराई है. पुरुष कर्मचारी ने कार्यस्थल पर धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस सप्ताह की शुरुआत में 8 महिला कर्मचारियों ने शिकायत की थी, जिसके बाद जांच के लिए SIT का गठन किया गया था. महिला कर्मचारियों ने दावा किया था कि उनके सीनियर कलीग्स ने उन सभी का मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और HR डिपार्टमेंट ने उनकी शिकायतों को अनदेखा किया.
सभी आरोपी थे टीम लीडर
इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 7 पुरुष और एक महिला शामिल है. गिरफ्तार पुरुष आरोपियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और शाहरुख शेख के रूप में की गई है. ये सभी कंपनी में टीम लीडर के पद पर थे. इस मामले में लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम को मिली FCRA मंजूरी, अब विदेशों से भी आएगा दान; धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को बड़ी परमिशन
