उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 4 साल का मासूम खुले पंप की हौद में गिर गया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. इस हादसे के बाद से नोएडा प्राधिकरण फिर से गंभीर आरोपों के बीच घर घिर चुका है.
पानी पीने के लिए गया था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर 113 में रहने वाला फिरोज आलम उर्फ गोलू, झुग्गी झोपड़ी के पास में बने हुए हौद में गिर गया. बच्चा वहां पर पानी पीने के लिए गया हुआ था. उसी दौरान यह हादसा हुआ था. इस हादसे ने माता-पिता को पूरी तरीके से झकझोर कर रख दिया है.
मामले की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 113 की पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल से जाया गया. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव क पंचनामा करवाया है और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल भेज दिया है. परिवार वालों ने बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया है. बच्चे की मौत ने लेकिन एक बार प्राधिकरण पर सवाल खड़ा कर दिया है.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जिस हौद में बच्चा गिरा था, वह काफी समय से खुली पड़ी थी. कोई भी सुरक्षा व्यवस्था वहां पर मौजूद नहीं थी. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि नोएडा प्राधिरकरण ने अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए होते, तो बच्चे की जान बच जाती. पुलिस ने परिवार और लोगों की शिकायत के बाद में मामला दर्ज कर लिया है. हर एक एंगल की जांच करके ही आगे का फैसला लिया जाएगा. बीते कई महीने से नाले और गड्ढे में गिरने की वजह से लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या बम पर्ची कांड: छात्र से खुफिया एजेंसियों की पूछताछ जारी, पर्ची के सोर्स और विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल!
