ओडिशा में 2 मई के दिन लाखों छात्रों का इतंजार खत्म हो चुका है. बता दें कि ओडिशा ने कक्षा दसवीं 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बता दें कि सभी बोर्ड अभी के समय में अपने रिजल्ट की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में आज ओडिशा में भी लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. 5 लाख से अधिक छात्रों ने इस बार एग्जाम दिया था.
बता दें कि बोर्ड ने 2 मई को शाम 4 बजे प्रेस कांन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड के परिणाम की घोषणा की थी. रिजल्ट का लिंक लेकिन शाम 6 बजे के बाद में एक्टिव किया गया है. एक ही नहीं अनेक तरीके से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए जानें कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस तरह करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाना है.
इसके बाद Annual HSC Examination Result या Odisha 10th Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
सभी जानकारी भरने के बाद में सबमिट कर दें.
आपको आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
एक प्रिंटऑउट भी निकलवा कर रख लें.
SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने का तरीका
इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से 5676750 नंबर पर OR10 स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करके भेजना है. इससे आपको आसानी से आपका रिजल्ट फोन पर दिखाई दे जाएगा. साइट न चलने पर इस सुविधा का प्रयोग करें.
