3 मई को पूरे देश में नीट के एग्जाम होने वाले है. ऐसे में कई माता पिता और बच्चें पेपर की तैयारियों में लगे हुए है. इसी बीच एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, पेपर के एक दिन पहले एक छात्रा लापता हो गई. मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है. छात्रा पूरे साल नीट की तैयारियों में जुटी थी. परिवार वालों ने गांव के दंबग युवकों पर गंभीर आरोप लगाए है.
किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रही था छात्रा
जानकारी के अनुसार छात्रा वेदांत लाइब्रेरी में पढने गई थी. वहीं से वापस आते हुए छात्रा गायब हो गई. छात्रा की पहचान 25 वर्षीय निशा के रूप में की गई है. वह मध्यप्रदेश के पठा गांव, महोबा में किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. बेटी की गायब होने की सूचना परिवार को दी गई , जिसके बाद परिवार ने तुंरत एक्शन लिया और पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया.
बीच रोड़ पर छेड़खानी की
परिवार ने कोतवाली पुलिस में FIR दर्ज कराई. साथ ही दो लोगों के खिलाफ में शक भी जताया. परिजनों ने बताया कि आरोपी मोहित और अंकित ने एक साल पहले उनकी बेटी के के साथ बीच रोड़ पर छेड़खानी की थी, जिसके बाद में छतरपुर में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी बार-बार निशा का पीछा कर वापस केस लेने के लिए कहते. साथ ही केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी देते.
दो दिन पहले भी किया परेशान
दो दिन पहले भी आरोपियों ने ऐसा ही किया था. साथ ही रास्ते में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी थी. कोतावली पुलिस की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई न होने के बाद में परिवार थक-हारकर समाधान दिवस में न्याय की गुहार करने पहुंचा. वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना हैं कि मामले की जांच की जा रही है. सर्विलांस और अन्य तरीकों से छात्रा की लोकेशन ट्रेस की जा रही है.
ये भी पढ़ें: गिलहरी का ‘अटैक मोड’: कॉलेज में मचाया आतंक, 20 छात्रों को काटा
