OP Rajbhar News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सीधा और करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की राजनीतिक घेराबंदी करते हुए उनके हालिया रुख और बयानों पर तंज कसा है. पढ़िए खबर
सपा में कुछ गड़बड़ है, ओपी राजभर
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ने अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. उन्होंने सीधे सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश बाबू, आप आखिर छुप क्यों रहे हैं? अगर कोई बात है तो सामने आइए।” राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की कार्यवाही और जनता से जुड़े मुद्दों से मुंह मोड़ रहा है और मानसून सत्र के आने से पहले ही अपनी कमजोर स्थिति को भांपकर मुद्दों से भागने के रास्ते तलाश रहा है. मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वो हो नहीं पाएगा. क्योंकि मैंने जो कहा है न कि सपा में गड़बड़ चल रहा है, ये स्क्रीन शॉट उसका एक नमूनाभर है. बात इससे आगे जा चुकी है.
अरे वहां तो केवल 2 ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है…
अखिलेश यादव और विपक्षी गठबंधन के कुछ नेताओं के हालिया दावों पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने मुस्कुराते हुए कहा कि जमीन पर उनकी हकीकत कुछ और ही है. राजभर ने एक खास राजनीतिक समीकरण या ब्लॉक का इशारा करते हुए कहा, “अरे, वहां तो केवल 2 ही विधायक बचे हैं!” राजभर का यह बयान विपक्ष के भीतर चल रही खींचतान और संख्या बल की कमजोरी को जनता के सामने उजागर करने के लिए एक बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है.
कैबिनेट मंत्री राजभर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी और सुभासपा समेत पूरा एनडीए गठबंधन मानसून सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा, “सत्र शुरू होने से पहले सरकार और सहयोगियों की तरफ से जनता के विकास कार्यों को सदन के पटल पर रखने की पूरी तैयारी चल रही है।”
विपक्ष पर आरोप
राजभर का दावा है कि मुद्दों की कमी के कारण विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार. उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और सुभासपा की तैयारियां पूरी है.
ये भी पढ़ें: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति बना हैवान, साले पर बरसाई गोलियां
