यूपी के रामपुर में पत्नी के मायके से वापस न आने पर पति ने गुस्से में अपने साले पर फायरिंग कर दी. मामला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र का है. यहां एक मामूली विवाद गोलीबारी में बदल गया है. घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी मिला है.
दरअसल, पत्नी के भाई जीशान अली ने जानकारी दी कि तीन महीने पहले उसके जीजा ने बहन के साथ मारपीट की थी. बुरी तरीके से मारपीट करने के बाद में उसने उसे घर से निकाल दिया था. इसके बाद वह बहन को वापस घर ले आया है. जीशान ने बताया कि उसकी मानसिक हालत भी काफी बिगड़ चुकी थी. साथ ही वह अपनी याददाश्त भी खो चुकी थी. ससुराल वालों ने बहन को इतना टार्चर किया कि उसका मानसिक इलाज करवाया जा रहा है.
3 महीने बाद में जीजा बार-बार कॉल करके बहन को घर भेजने की धमकी देता. हालांकि, हमने हमेशा इलाज करवा कर ही भेजने की बात की. जब हमने बार-बार बहन को भेजने से मना किया, तो कॉल करके हमें गाली दी गई. लड़की के पिता को भी काफी गालियां दी. वह परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था.
इसी बीच एक दिन अचानक ही जीजा थार से घर आया, पहले गाड़ी को टक्कर मारी. उसके बाद केबिन में बैठे हुए परिवार के सभी सदस्यों पर बंदूक निकाल कर गोली चला जी.
हालांकि, शुरू की गोली में जीशान बच गया और पुलिस को कॉल की. पुलिस के आने के बाद भी फायरिंग की गई और महिला कॉन्सेटबस के साथ धक्का मुकी की गई. इसी बीच एक गोली जीशान के पैर में लग गई. हालांकि, किसी तरह साले ने जीजा से बंदूक छिनी और पुलिस को सौंपी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. सबूत के तौर पर मामले की सीसीटीवी फुटेज भी है. घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: 74 कोड़े और 2 साल की पाबंदी: बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने पर सिंगर परस्तू अहमदी को सुनाई सजा
