NEET री-एग्जाम में NTA ने एक छात्र को अबू धाबू (UAE) का एग्जाम सेंटर दे दिया. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. मामला चर्चा में आने के बाद NTA ने गलती का एहसास करते हुए छात्र का सेंटर नागपुर में आवंटित कर दिया.

अबू धाबी दिया एग्जाम सेंटर
केंद्र सरकार NEET री-एग्जाम को बेहतर ढंग से कराने के लिए लगातार बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है. वहीं दूसरी तरफ लापरवाहियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि 21 जून को होने वाले NEET री-एग्जाम में एक अभ्यार्थी को अबू धाबू (UAE) का एग्जाम सेंटर दिया गया. जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें करने लगे.
नागपुर में किया गया सेंटर
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तकनीकी गलती के कारण अब्दुल्लाह नाम के छात्र को 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए अबू धाबी सेंटर मिला. हालांकि जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो NTA को गलती का एहसास हुआ और छात्र के सेंटर में बदलाव करते हुए उसे नागपुर में ही सेंटर आवंटित कर दिया गया. इसको लेकर NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा है.
NTA हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दें कि परीक्षा में सिर्फ एक दिन बचा होने के कारण छात्र और उसके परिजन चिंता में थे. छात्र ने आवेदन के समय नागपुर, वर्धा को प्राथमिकता दी थी. इसके बाद भी NTA ने स्थानीय ऑपशंस की जगह पर सीधे विदेश में एग्जाम सेंटर दे दिया. मामले को लेकर छात्र के अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद अधिकारियों ने तकनीकी गलती को मानते हुए परीक्षा केंद्र बदलने की संभावना जताई.
चिंता में थे छात्र के परिजन
हालांकि अब मामले के चर्चा में आने के बाद NTA ने अपनी गलती को मानते हुए छात्र को नागपुर में ही सेंटर आवंटित कर दिया है. सेंटर अबू धाबी जाने के कारण छात्र और उसका परिवार काफी चिंता में थे, क्योंकि 24 घंटे के अंदर पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रिया को पूरा करके विदेश पहुंचना संभव नहीं है. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था.
यह भी पढ़ें- कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले TMC और BJP कार्यकर्ताओं में चले लात घूसे
