कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के कारण एक 23 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी वजह से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा था. कई लोग पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल दिखाई दिए थे. सभी लोगों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच डॉक्टरों ने 23 वर्षीय छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
हफ्ते भर में पता चलेगा…
डॉक्टरों ने महिला मरीज की जानकारी देते हुए बताया कि अभी उनकी हालात में सुधार देखने को मिल रहा है. वेंटिलेटर से भी हटा दिया है. अब वह खुद से सांस ले पा रही है. महिला को होश भी आ चुका है. अब वह सभी चीजों का उचित जबाव भी दे रही है. संभावना है कि हफ्ते भर के अंदर उनकी हालत में सुधार आ जाए. सभी प्रदर्शनकारियों का इलाज सही से किया जा रहा है. डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. महिला मरीज का एमआरआई किया गया था, जिसमें सब कुछ नार्मल है. दिमाग और रीढ़ की हड्डी भी ठीक है. महिला छतरपुर एक्सटेंशन निवासी है. वह कंप्यूटर एप्लीकेशन में एडवांस्ड डिप्लोमा कर रही है.
आईसीयू में भी कराया गया भर्ती
परिवार के एक सदस्य ने नाम को छिपाने की बात की है. आंसू गैस के गोले और पुलिस की कार्रवाई की वजह से उसकी चेहरे और गले में चोट आ गई थी. साथ ही भीड़ में भगदड़ की वजह से दम घुट गया था, जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया था. जानकारी के मुताबिक, वह वहां पर अपने रिश्तेदार के साथ में प्रदर्शन के लिए आई हुई थी. आंसू गैस के गोले छोड़ने की वजह से वह भगदड़ और पुलिस कार्रवाई में फंस गई थी. गंभीर अवस्था में उसे फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था.
ये भी पढ़ें: मैसूर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत! फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत…
