प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई को राज्य में मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. यह बयान ममता के बयानों पर हमला माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने संबोधित की जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में गुरुवार को जनसभा को संबोधित किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने TMC सरकार और ममता बनर्जी के ऊपर जोरदार हमला बोला है. पीएम मोदी ने सीएम ममता की सरकार और उनकी नीति-नियमों की काफी आलोचना की है. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी माहौल पर भी बड़ा बयान दिया है.
झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची TMC को लगी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई है, लेकिन मिर्ची TMC को लग रही है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाई थी, जो काफी चर्चा का विषय बन गई है. इसको लेकर सीएम ममता ने कहा था कि यह सिर्फ कोरा नाटक था. झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया और SPG से झालमुड़ी बनवाई जिससे एक ड्रामा रचा जा सके.
ममता ने साधा था पीएम पर निशाना
ममता ने कहा था कि चुनाव के समय कभी वे गुफा में चले जाते हैं और कभी खुद को चाय वाला बताते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम ने 10 रुपए निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए कि वह झालमुड़ी उनके लिए पहले से ही तैयार की गई थी. अगर ऐसा नहीं था तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए यह सब ड्रमा था. अब पीएम मोदी ने ममता के ऊपर हमला बोला है.
4 मई को मिठाई के साथ बंटेगी झालमुड़ी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता के उन्हीं बयानों पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि 4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि राज्य में पहले चरण की वोटिंग हो रही है और सभी मतदाताओं का अभिनंदन करते हैं. पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से अपील की है कि इस बार मतदान का एक नया रिकॉर्ड बना देना चाहिए.
चुनावी हिंसा पर भी की बात
जनसभा संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान हिंसा के मुद्दे पर भी बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें काफी कम हिंसा देखने को मिली है. पीएम ने इसे चुनाव आयोग की बड़ी सफलता बताया है. पीएम मोदी ने इस दौरान ममता बनर्जी और उनकी TMC सरकार पर हमला बोला है, पीएम ने कहा कि 4 मई को राज्य में मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.
यह भी पढ़ें- धक्का-मुक्की, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज! बंगाल चुनाव के दौरान कई जगहों पर हंगामा, चुनाव आयोग के अधिकारी को बनाया बंधक
