आजकल सभी लोग पार्लर जाते हैं. लड़का हो या लड़की सभी अपने बालों और फेस पर कुछ न कुछ करवाने के लिए जाते हैं. पार्लर जाकर कई लोग रिलेक्स और शांत हो जाते हैं. हालांकि, वह पार्लर इसलिए जाते हैं ताकि किसी भी तरीके की खराबी न हो और आसानी से उनके लुक में चेंज हो जाए.
पार्लर जाना पड़ा जीवन भर के लिए भारी
हालांकि, आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर सभी लोग चौंक जाएंगे. दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला चेयर पर बैठ कर अपने बालों पर इलेक्ट्रिक मशीन से ट्रीटमेंट करते दिखाई दे रही हैं. मामला लेकिन थोड़े देर तक ही शांत रहता हैं. बता दें कि अचानक से ही महिला को मशीन से तेज झटका लगता हैं, जिसके कारण वह एकदम से उछल जाती है. साथ ही उसका शरीर भी पूरी तरीके से कांपने लगता हैं. मानो जैसे करंट काफी तेज और उसके पूरे शरीर को जकड़ चुका हो. महिला के आसपास में कोई नहीं होता है, जिसके कारण वहां की स्थिति और खराब हो जाती है. थोड़े ही देर में कुर्सी से जमीन पर गिर जाती है.
लोगों ने दिया रिएक्शन
ट्विटर पर यह वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद सभी महिला के लिए चिंता व्यक्ति करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही भर-भर के कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि भाई में तो घर से ही हेयरकट करवा लूं, करंट खाने से बढ़िया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, जनसभा के दौरान बोले- झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन मिर्च TMC को लग रही
