पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस दौरान दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोट पड़ चुके हैं. अब इसको लेकर TMC का बड़ा रिएक्शन सामने आया है.

बंगाल में पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में आज यानी 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 1 हजार 478 उम्मीदवार हैं. 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन सभी मतदान केंद्रों में 384 मतदान केंद्रों को काफी संवेदनशील माना जा रहा है.
दोपहर 1 बजे तक भारी वोटिंग
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमकर वोटिंग हो रही है. आज 152 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिनमें सभी मतदाता जोरदार तरीके से अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 152 सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 62.18% वोट पड़ चुके हैं. यह आंकड़ा अपने आप में बेहद खास माना जा रहा है.
बीजेपी के खिलाफ मतदान कर रही जनता
पश्चिम बंगाल में लगातार वोटिंग हो रही है. दोपहर तक के आंकड़ों को लेकर TMC का बड़ा रिएक्शन सामने आया है. इस बंपर वोटिंग को लेकर TNC नेता शांतनु सेन ने कहा है कि पहले चरण में जिस तरह से राज्य के लोग मतदान कर रहे हैं, उस हिसाब से साफ हो गया है कि यहां की जनता ने भारत-विरोधी और बंगाल-विरोधी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मतदान करने का पूरा मन बना लिया है.
ममता को सीएम बनाने के लिए लोग दे रहे वोट- शांतनु
बंगाल में बंपर वोटिंग को लेकर शांतनु सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान करने का पूरा मन बना लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग उस बीजेपी के खिलाफ वोट दे रहे हैं, जिस पर बंगाल के बाहर रहने वाले बंगाल के लोगों पर उनकी भाषा और खान-पान को लेकर हमले करने के आरोप लगते हैं. उन्होंने कहा कि लोग ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, जनसभा के दौरान बोले- झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन मिर्च TMC को लग रही
