बुधवार को TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. अब दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोग इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात
पश्चिम बंगाल में TMC में भारी बगावत चल रही है. पार्टी में बगावत के बीच TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कल यानी बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच 10 जनपथ पर लगभग 90 मिनट तक मुलाकात हुई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी INDIA गठबंधन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई है.
बंगाल के भारी नेता थे अभिषेक बनर्जी
आपको बता दें कि इस बैठक के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोग बात कर रहे हैं कि जो अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल में खुद को सबसे बड़ा और पावरफुल नेता समझते थे और कांग्रेस को राज्य से उखाड़ फेंका था, वो आज कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात क्यों कर रहे हैं. आपको बता दें कि एक समय था जब अभिषेक बनर्जी के साथ भारी सिक्योरिटी चलती थी और आज समय आ गया है कि उन्हें राज्य में लोग टमाटर मार रहे है, पत्थर मार रहे हैं. अब ऐसा दिखाई दे रहा है कि बंगाल से अभिषेक बनर्जी का जलवा खत्म होने पर आ गया है. कहते हैं कि समय सबकी औकात दिखा देता है और अब ऐसा ही कुछ देखने को भी मिल रहा है.
‘एक हारा आएगा दूसरे हारे के काम’
एक कहावत है कि दूध का जला छांछ भी फूंक कर पीता है. राहुल गांधी पहले से जले हुए हैं, जिसके कारण अब वो काफी समझदारी के साथ आगे की राजनीति कर रहे हैं. अब एक हारा दूसरे हारे हुए के काम आ रहा है. अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी के बीच मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि TMC ने राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है और मजबूत गठबंधन की इच्छा जताई है.
तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के विलय की चर्चाएं तेज
राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की इस मुलाकात पर राजनीतिक गलियारों में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के विलय की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं. हालांकि कांग्रेस ने साफ कहा है कि कोई भी विलय का प्रस्ताव TMC की तरफ से आना चाहिए और वे खुद इसको लेकर दबाव नहीं बना रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. BJP नेता राजू तिब्रेवाल ने कहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास खुद छत नहीं है, तो ये TMC को क्या शरण देंगे?
यह भी पढे़ं- दिल्ली में ममता-सोनिया के बीच बैठक! नहीं हुई TMC के विलय पर बात; कांग्रेस ने झूठे बताए दावे
