हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए गद्दार शब्द का प्रयोग किया गया था. राहुल गांधी के मुंह से निकले यह शब्द अब राजनीति का सेंटर बनते जा रहे हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री को गद्दार बोलने पर राजनीति ने सरगर्मी पकड़ ली है. इसी बीच कई बड़े नेता अलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इसी बीच एनडीए के नेता ने भी राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता के इस बयान पर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि वह और उनकी पूरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करते हैं.
चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री जी के लिए ऐसे अभद्र बातों को बोला है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिए विरुद्ध है. साथ ही उन्होंने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ आबादी का नेतृत्व करते हैं. ऐसे में अपने ही देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषाएं प्रयोग करना देश के इतनी बड़ी आबादी के लिए अच्छा नहीं हैं.
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री को लिए गद्दार शब्द प्रयोग करने पर LJP(R) सांसद अरुण भारती ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के बाहर अंतरराष्ट्रीय रिश्ते बनाने के लिए जाते हैं. वह भविष्य को ध्यान में रखकर करते हैं. अगर वह इन चीजों का आप मजाक बनाएंगे तो देश का भी मजाक बनाएंगे.
ये भी पढ़ें: रात में भी तप रहा भारत, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
