राजस्थान के चाकसू में एक कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक कार ट्रेलर ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है.
कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा
राजस्थान से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. राजस्थान के चाकसू में सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला के साथ 5 लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घटना कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर घटी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाईवे पर एक कार ट्रेलर ट्रक से टकरा गई.
मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक
चाकसू के SHO मनेहर लाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास में यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब मध्य प्रदेश से जयपुर की तरफ जा रही एक कार उसके आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से जाकर टकरा गई. जिसके बाद यह पूरी हादसा हुआ.
व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम
अधिकारी ने बताया कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हुई है. SHO मेघवाल ने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने इसी दौरान दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया
हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. जिसके बाद में ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करने के लिए खराब गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाया. पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है. हादसे में मौतों के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
