राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें.
कितने पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकली है. बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती निकाली है. 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु 1 जनवरी 2027 के आधार पर देखी जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्यता
बता दें कि अभ्यर्थी के पास में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना अनिवार्य है.
कम से कम 55 प्रतिशत अंक ग्रेजुएशन में होना जरूरी.
SET, NET और SLET जैसे एग्जाम में पास होना अनिवार्य है.
उम्मीदवारों के पास में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवार- 600 रुपये
राजस्थान के ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल, एसटी, एससी, और दिव्यांग वर्ग – 400 रुपये
इस तरीके से करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
जरूरी जानकारी फॉर्म में भरे.
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में BJP कनेक्शन? BJP कार्यकर्ता निकले दिनेश बिंवाल, विपक्ष ने उठाए बड़े सवाल
