झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई. इस हादसे में विमान में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरीज को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था.
रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश
झारखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास में सोमवार शाम के समय एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी. इस हादसे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी देते हुए बयान दिया है.
शाम 7.11 बजे भरी थी उड़ान
यह दुर्घटना जिस एयरक्राफ्ट से हुई है, जानकारी के मुताबिक वह विमान रोडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का एयरक्राफ्ट था. विमान में रांची एयरपोर्ट से शाम के लगभग 7.11 बजे उड़ान भरी थी. जिसके कुछ ही देर बाद हादसा हो गया. चतरा के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान रांची से दिल्ली जा रहा था, लेकिन लगभग 7.30 बजे गायब हो गया. जिसके बाद यह सिमरिया के बरियातू पंचायत इलाके में क्रैश हो गया.
शवों की हुई पहचान
अधिकारी ने बताया कि इस विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मामले में जानकारी देते हुए SDPO शुभम खंडेलवाल ने बताया कि प्लेन में सवार लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है और उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में की गई है.
बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था मरीज
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर रेडबर्ड की फ्लीट में 6 एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनमें क्रैश हुआ विमान भी शामिल है. रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने बताया कि उनके एक मरीज ने एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया था. उन्होंने बताया कि लातेहार जिले के चंदवा जिले के निवासी संजय कुमार को16 फरवरी को हॉस्पिटल में लाया गया था, उन्हें 65 परसेंट जलने की हालत में लाया गया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. जिसके बाद परिवार उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ है.
20 मिनट बाद टूट गया कॉन्टैक्ट
रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि प्लेन के टेकऑफ करने के लगभग 20 मिनट के बाद में उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट टूट गया. उन्होंने बताया कि क्रैश होने की वजहों में से खराब मौसम भी एक वजह हो सकती है, लेकिन कारणों का असली पता जांच के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- ललितपुर में बाइक और स्लीपर बस की आमने-सामने की टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत
