भारत में जब भी SUV की बात होती है तो महिंद्रा थार का नाम तुरंत ही आता है. हमने कई बार ऐसी वीडियो देखी हैं, जिसमें थार के अंदर बैठे लोग कानूनी नियमों को तोड़ते दिखाई देते हैं. आखिर ऐसा क्यों है और इसके पीछे क्या वजह है?
भारत में SUV गाड़ियों का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. देश में कई ऐसी SUV हैं, जिन्हें टॉप गाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, लेकिन जब भी SUV और भौकाल की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले एक ही गाड़ी की तस्वीर बन जाती है और वो गाड़ी है महिंद्रा थार. महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी खासकर युवाओं और लोगों के बीच में अपनी एक अलग तस्वीर बना के रखी हुई है. अक्सर हमारे सामने कई ऐसी तस्वीरें आती हैं, जिनमें थार के अंदर बैठे लोग गुंडई और हुड़दंग को बढ़ावा देते हुए नजर आते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर महिंद्रा थार के अंदर ऐसी क्या चीज है, जो इस गाड़ी के अंदर बैठने के बाद इंसान खुद को कानून और नियमों से ऊपर समझकर सामने वाले व्यक्ति को कुचलने को तैयार हो जाता है?
30 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री
थार को पूरी तरह से मार्डन और नए वर्जन के साथ में अक्टूबर साल 2020 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च होने के बाद से अब तक थार ब्रांड ने लगभग 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर दी है. जिसके बाद यह महिंद्रा के SUV पोर्टफोलियो में एक काफी मजबूत खिलाड़ी बन गई. साल 2025 में अकेले थार और उसकी 5-डोर वेरिएंट Thar Roxx ने लगभग 85 हजार यूनिट्स की बिक्री की है.
सोशल मीडिया पर दिखती हैं वीडियो
थार गाड़ी के बिकने के आंकड़े बताते हैं कि यह गाड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. थार गाड़ी की वीडियो हमें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं, जिसमें थार के अंदर बैठे लोग अपनी धुन में मस्त नजर आते हैं और नियमों को तोड़ते हुए दिखाई देते हैं. थार गाड़ियों के मालिकों को किसी दूसरी कार के मालिक के मुकाबले ज्यादा असामाजिक व्यवहार करते दिखाई देते हैं. लोगों की इन हरकतों और इस तरह की बातों के फैसले के पीछे कई कारण हैं.
लोग क्यों बन जाते हैं थार के अंदर गुंडा?
आपको बता दें कि देश में लोग कानूनी नियमों को तोड़ने वाली वीडियो और दबंगई की वीडियो को ज्यादा शेयर करते हैं और ज्यादा प्रतिक्रियाएं देते हैं. जिसके कारण लोग इस तरह की हरकतों को वायरल होने के लिए और ज्यादा करते हैं. कई लोग जब बड़ी गाड़ी में बैठते हैं, तो गाड़ी को चलाने का तरीका खुद ही बदल जाता है, चूंकि थार एक SUV है, जिसके चलते यह सड़कों पर किसी शेर की तरह दहाड़ती हुई चलती है. थार की इसी ड्राइविंग फील के कारण लोग इसमें बैठने बाद अपने आप को सरकार और कानून से ऊपर समझ लेते हैं.
यह भी पढ़ें- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस हादसे का शिकार, उड़ान के 20 मिनट बाद विमान हुआ क्रैश, 7 लोगों की मौत
